मई से गंगा में चलेगी गुजरात से आई वॉटर टैक्सी

बनारस  (मानवीय सोच) श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अगले महीने से ही वॉटर टैक्सी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अस्सी और नमोघाट से श्री काशी विश्वनाथ के लिए दो वॉटर टैक्सी का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही पांच जल शववाहिनी और तीन वॉटर एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए 10 फैसिलिटी बोट गुजरात के भावनगर  से बनारस के लिए रवाना हो चुकी है।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि 10 फैसिलिटी बोट में पांच जल शववाहिनी, तीन जल एंबुलेंस और दो वॉटर टैक्सी के रूप में संचालित होंगी। वॉटर टैक्सी से श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और गंगा नदी में पर्यटन की सुविधा मिलेगी। वहीं शव वाहिनी से मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह के लिए पार्थिव शरीर लाना आसान हो जाएगा।

गंगा में इन 10 बोट के संचालन से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। 25 अप्रैल को गुजरात की शिप रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन-इंडिया और गुजरात शिप ब्रेकर्स अर्थक्वेक रिलीफ ट्रस्ट के सौजन्य से 10 फैसिलिटी बोट को हरी झंडी दिखा कर वाराणसी रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *