मन की बात : अब तक यूपी के 71 नायकों और संस्थाओं का किया उल्लेख

लखनऊ (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्तूबर 2014 को आकाशवाणी के जरिए ”मन की बात” कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उन्होंने इस कार्यक्रम के पहले ही एपिसोड में मेरठ के गौतम पाल का उल्लेख कर यूपी को स्थान दे दिया था। गौतम पाल ने दिव्यांग बच्चों की बेहतरी के लिए नगर पालिका, महानगर पालिका और पंचायतों में विशेष योजनाओं की जरूरत बताई थी। मोदी ने उनके सुझावों को सराहा था। बाद में केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के हित में कई कदम उठाए।

मन की बात के अब तक 99 एपिसोड हो चुके हैं। मोदी इन 99 एपिसोड में उत्तर प्रदेश का करीब 71 बार उल्लेख कर चुके हैं। इनमें अभिनव या प्रेरक कार्यों से आम लोगों के जीवन को बदलने में जुटे प्रदेश के 58 नायकों व 11 संस्थाओं का जिक्र शामिल है। 30 अप्रैल को विशेष रूप से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को ऐसे खास लोगों के लिए भी यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए लखनऊ से दिल्ली तक कार्यक्रम तय हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *