सूडान से अब तक यूपी के 94 नागरिकों की हुई वापसी

लखनऊ (मानवीय सोच) सूडान में गृहयुद्ध संकट में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत अब तक यूपी के भी 94 लोगों की सकुशल घर वापसी हो चुकी है। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों को नागरिक शामिल हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पहली खेप में स्वदेश लाए गए 63 लोगों को जहां उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सूडान से वापसी करने वाले 31 लोगों को सरकार की ओर से विभिन्न वाहनों से घर के लिए रवाना कर दिया गया है। इनमें देवरिया के 12, कुशीनगर के 13, गोरखपुर के 5 नागरिकों और सिद्धार्थनगर के 1 नागरिक शामिल हैं।

इस हेल्प नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
सूडान से वापसी करने वाले नागरिकों के संबंध में जानकारी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हेल्प लाइन भी जारी किया गया है। जिसका नंबर 1070 हैं और 24 घंटे काम कर रहा है। कोई भी व्यक्ति सूडान से वापसी करने वाले अपने सगे-संबंधी के बारे में इस हेल्पलाइन के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *