चुनावी सभा में बोले सीएम योगी- एयर कनेक्टिविटी से जुड़ेगा लखीमपुर

लखीमपुर (मानवीय सोच) निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखीमपुर पहुंचे। शहर के जीआईसी ग्राउंड में उन्होंने जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। सीएम योगी ने भारत माता की जय का नारा लगाकर अपने संबोधन का शुरुआत की। कहा कि छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ की भूमि को नमन करता हूं। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में लखीमपुर की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर विश्वास किया। इसके लिए सभी मतदाताओं को आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखीमपुर खीरी को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। यहां की एयरस्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित जाएगा। 

‘लखीमपुर के विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी के विकास के लिए बहुत विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रदेश में अन्न उत्पादन की दृष्टि से देखा जाए तो यहां का किसान प्रदेश देश का पेट भरने का काम करता है। यहां की चीनी मिलों की मिठास देश और दुनिया में पहुंचती है। सपा, कांग्रेस और बसपा विकास कराने में फेल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *