दिल्ली (मानवीय सोच) सीएम आवास 6 फ्लैग स्टाफ रोड के रिनोवेशन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना संज्ञान ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान ले लिया है. LG ऑफिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने मुख्य सचिव को लेटर लिखकर सीएम आवास के रिनोवेशन से जुड़े सभी कागजात और फाइलों सुरक्षित करके 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दे दिए हैं. इन फाइलों के आधार पर मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी विभाग में अधिकारियों और मंत्रियों की भूमिका की जांच करेंगे. मामले में इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या रिनोवेशन की अनुमति देने के लिए कुछ वित्तीय नियमों में बदलाव किया गया है और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? इससे पहले आबकारी नीति मामले समेत कुछ अन्य मामलों से जुड़ी फाइलें गायब हो गई थीं और सबूतों को कथित तौर पर मिटा दिया गया था.
45 करोड़ खर्च करने के लग रहे आरोप
इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने भी आरोप लगाए थे उन्होंने कहा था कि कोविड के दौर में 1 सितम्बर 2020 से लेकर 30 दिसम्बर 2021 तक के 16 माह का वक्त ऐसा था जब बड़े से बड़ा उघोग व्यापार भी मंदी की मार झेल रहा था.
