बेडरूम में फंदे से लटकी मिली फैशन डिजाइनर की लाश, एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में एक फैशन डिजाइनर व मॉडल मुस्कान का शव बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एक दिन पहले मुस्कान नारंग ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइंस इलाके के राम गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की मुस्कान नारंग ने देहरादून से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया थ  इसके बाद वह मुंबई में फैशन डिजाइनिंग की जॉब कर रही थी. मुस्कान होली पर अपने घर आई थी, तब से यहीं रह रही थी.

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को मुस्कान ने सबके साथ बैठकर खाना खाया और इसके बाद वह बेडरूम में सोने चली गई. जब शुक्रवार सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों ने कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए. उस समय मुस्कान फंदे पर लटकी थी. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुस्कान के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *