नई दिल्ली :(मानवीय सोच) डिनर को हमारी डाइट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है क्योंकि इससे हमारे शरीर को पोषक तत्व और एनर्जी मिलती है. हालांकि डिनर के बाद के समय को भी काफी जरूरी माना जाता है. अक्सर लोग डिनर के बाद कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. डिनर करने के बाद कुछ चीजें करना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है जबकि कुछ चीजें करने से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है और धीरे-धीरे कई तरह की बीमारियां आपको घेरने लगती हैं.
रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम
वॉक करें- खाना खाने के बाद वॉक करने से पाचन में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. साथ ही टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है. जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि रात को खाना खाने के बाद 15 मिनट वॉक करने से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का लेवल कम होता है.
