एलॉन मस्क ने किया अलर्ट ; ट्विटर पर अब खबर पढ़ने के भी देने होंगे पैसे!

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने शनिवार को यूजर्स को बड़ा संकेत दिया है. मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा. इसके साथ ही यदि यूजर्स मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा. मस्क ने कहा- कई लोगों के लिए यह आय का एक महत्वपूर्ण सोर्स बनेगा और उन्हें आपके लिए (यूजर्स) अच्छा कंटेंट तैयार करने में ज्यादा समय लगाने के लिए मजबूर करेगा 

इससे पहले मस्क ने वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था. मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं देंगे उन्हें ब्लू टिक नहीं मिलेगा. एलॉन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर 12 अप्रैल को ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे. इससे पहले ही मस्क ने ऐलान कर दिया था कि अगर ब्लू टिक चाहिए ​तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *