उप मुख्यमंत्री बोले, कांग्रेस ने धूमिल की देश की छवि

बहराइच (मानवीय सोच) नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं आप सब से बात करने आया हूं। 2014 में भाजपा के आने से पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी थी। कांग्रेस के कई मंत्री जेल में थे और घोटाले पर घोटाले हो रहे थे। दुनिया के पैमाने पर भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी देश के रुप में बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रही थी। देश में गरीबी और अमीरी के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही थी।

अमीर और अमीर हो रहा था और गरीब और गरीब होता जा रहा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कमान संभाली तो दुनिया के पैमाने पर भारत माता की छवि को सही ढंग से पेश किया। उक्त बातें नगर निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कही।

नगर पालिका परिसर बहराइच में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश में आजादी के 75 साल बाद भी शौचालय की व्यवस्था नहीं थी और महिलाएं शौच के लिए बाहर जा रही थी। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय बनवाकर महिलाओं के सम्मान का कार्य किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *