ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को निर्देश, आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराएं सभी सुविधाएं

लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को बिजली, पेयजल, शौचालय और रसोई घर में सिंक के साथ नल से जलापूर्ति जैसी व्यवस्था करने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाली गर्भवती महिलाओं, बच्चों समेत अन्य लाभार्थियों को कोई दिक्कत न होने पाए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों की अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने और उसे मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में विभाग ने प्रथम चरण में आठ आकांक्षात्मक जिलों में स्थित 2,349 आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन करने की कार्ययोजना तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। इसके लिए धनराशि मंजूर कर दी गई है।

वहीं, दूसरे चरण में 38,120 आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन करने के लिए भी कार्ययोजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। उम्मीद है इसके लिए जल्द ही धनराशि जारी की जाएगी। इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।

Scroll to Top