ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

500 करोड़ से जमीन पर उतरेगी लखनऊ-कानपुर वंदे भारत मेट्रो

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कानपुर के बीच हाईस्पीड वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को दौड़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 450 से 500 करोड़ रुपये इसपर खर्च आने का अनुमान जताया जा रहा है। इससे कानपुर रूट को फोरलेन बनाया जाएगा। ट्रैक किनारे बैरिकेडिंग व सुरक्षा से जुड़े अन्य काम भी कराए जाएंगे।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सौ किमी. की दूरी वाले दो शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। रेलवे बोर्ड के अफसरों के अनुसार पहले चरण में लखनऊ से कानपुर के बीच यह चलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखनऊ से कानपुर के बीच शुरू होने के बाद लखनऊ से वाराणसी, शाहजहांपुर, रायबरेली, गोरखपुर आदि रूटों पर भी इसे दौड़ाया जा सकता है। हालांकि, रेलवे अफसरों का कहना है कि इसमें समय लगेगा।

क्या-क्या होंगे काम
अफसरों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर 450 से 500 करोड़ रुपये के आसपास खर्च आने का अनुमान है। इसे चलाने के लिए लखनऊ-कानपुर के बीच दो नई रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। इससे पूरा सेक्शन फोरलेन हो जाएगा। रूट के स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने का काम भी होगा। 

Scroll to Top