उपमुख्यमंत्री केशव ने मांगा वोट, बोले- विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा से मुक्ति के लिए चुनावी यज्ञ में हर किसी को आहूति देनी चाहिए। निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव का आगाज है।

सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में साइकिल पंचर हो गई थी और रही सही कसर निकाय चुनाव में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास को रफ्तार देने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।

शहर के लोहारबाग में स्थित एक गेस्ट हाउस परिसर में भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से मिली ताकत से जो विकास हुआ है, वह महज झांकी है।

पूरा विकास होना अभी बाकी है और इसके लिए नगर पालिका में भाजपा की सरकार चाहिए। देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार न होती, तो विकास महज कागजों में दिखता। अब डबल इंजन की सरकार से काम नहीं चलेगा। ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *