नई दिल्ली (मानवीय सोच) डीपीएस स्कूल के एक नाबालिग छात्र ने ही कुछ दिन पहले बम की धमकी भरा ईमेल भेजा था। सोमवार को दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्र ने बताया कि नाबालिग ने मजे के लिए धमकी भरा ईमेल भेजा था। सूत्र ने कहा कि हालांकि, अभी तक उसे हिरासत में नहीं लिया गया और जल्द ही उसकी काउंसलिंग की जाएगी।
25 अप्रैल को मिला धमकी भरा ईमेल
बता दें कि मंगलवार यानी 25 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रशासन को उसके आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि कैंपस में बम लगाया गया, जो बुधवार यानी 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे एक्टिवेट हो जाएगा। बाद में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
रूस स्थित सर्वर का हुआ था इस्तेमाल
पुलिस ने कहा कि स्पेशल सेल ने मामले में पूछताछ की और पाया गया कि इस मेल के लिए रूस स्थित सर्वर का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि संदिग्ध दिल्ली में है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह पता चला कि छात्र से बचने के लिए कथित तौर पर अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया। लड़के की पहचान कर ली गई है।
