योगी आदित्यनाथ बोले- यह प्रयागराज की धरती है, यह अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती

प्रयागराज (मानवीय सोच) सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती है यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। प्रकृति न्याय जरूर करती है। अतीक और अशरफ का नाम लिए बगैर कहा कि कहा कि जो जैसा करेगा उसको वैसा ही फल मिलता है। जिन लोगों ने अन्याय किया था प्रकृति ने न्याय कर दिया।

योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज की धरती को अन्याय और अत्याचार का केंद्र बना दिया था, लेकिन यह धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है। कहा कि प्रकृति न अन्याय करती है न ही अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त करती है। तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा है जो जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल मिलता है। 

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ता को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कहा कि उत्तर प्रदेश कि पहचान कट्टे से नहीं आईटी स्किल के रूप में जानी जाएगी। 2025 का कुंभ ऐतिहासिक होगा। स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित होगा। इसके लिए अभी से लगना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *