राष्ट्रवादी संगठन की तुलना कुख्यात PFI से करना दुर्भाग्यपूर्ण’

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  विश्व हिंदू परिषद ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे की मंगलवार को जमकर आलोचना की। VHP ने कहा कि ऐसा करके पार्टी ने एक ‘राष्ट्रवादी’संगठन की मानहानि की है।

10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र में,कांग्रेस ने कहा कि वह बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। साथ ही वादा किया कि जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच ‘नफरत फैलाने’ के लिए इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि बजरंग दल कांग्रेस के चुनावी वादे को एक चुनौती के रूप में लेगा और पार्टी को ‘लोकतांत्रिक तरीकों’ से जवाब देगा। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने जिस तरह से एक राष्ट्रवादी संगठन बजरंग दल की तुलना कुख्यात राष्ट्रविरोधी, आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *