राह चलती छात्रा से सिपाही ने की छेड़छाड़ ; युवती को रोज करता था परेशान

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बीच सड़क छात्रा से सिपाही के छेड़छाड़ करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि छात्रा साइकिल से जा रही थी। सिपाही बाइक से बराबर से चल रहा है। वह छात्रा से छेड़छाड़ करती है। छात्रा इसका विरोध करती है। इसी बीच महिला उसका वीडियो बना लेती है। यह मामला मंगलवार का है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला क्या है, सबसे पहले इसे पढ़िए…

मोहनलालगंज कोतवाली में तैनात सिपाही शहादत अली स्कूटी सवार युवती का पीछा कर कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। साथ ही युवती पर मोबाइल नम्बर देने का दबाव बना रहा था। मंगलवार को शहादत अली छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। यह देख युवती ने सिपाही का पीछा किया और उसका वीडियो बना लिया।

साथ ही शोर मचा कर रोक लिया। पकड़े जाने पर सिपाही ने कहा कि वो छात्रा उसकी बेटी की सहेली है। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने शहादत अली के खिलाफ कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *