क्या शरद पवार की जगह प्रफुल्ल पटेल बनेंगे NCP के अध्यक्ष?

(मानवीय सोच)  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफे देने की घोषणा के बाद से चर्चा होने लगी कि किसे पार्टी की कमान मिलेगी? एनसीपी के अध्यक्ष पद के लिए शरद पवार के भतीजे अजित पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले का नाम आ रहा है, लेकिन इसी बीच एनसीपी के वाइस प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है कि वो पार्टी के प्रेसिडेंट बनेंगे. 

प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी के अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलों को पूरी तरह से खारिज तो नहीं किया, लेकिन कहा कि अंतिम निर्णय शरद पवार के इस्तीफे पर फैसले के बाद होगा. उन्होंने कहा, ”आखिरी फैसला होने तक किसी भी तरह के कयास नहीं लगाने चाहिए. मेरी अध्यक्ष पद के लिए कोई दिलचस्पी नहीं है.” 

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने मंगलवार (2 मई) को बार-बार कहा कि जेनेरेशन बदलाव की जरूरत है. शायद वो (शरद पवार) चाहते हो कि नयी पीढ़ी आगे आएं. हमें उनके (शरद पवार) पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने के ऐलान से पहले कुछ नहीं पता था. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *