ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केदारनाथ धाम में आज पूरी तरह रोकी गई यात्रा ; दर्जनों टेंट हुए क्षतिग्रस्त

(मानवीय सोच) मौसम की भारी चेतावनी के बाद केदारनाथ धाम  में कल रात से भारी बर्फबारी जारी है. बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा पूर्ण रूप से रोक दी गई है. यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. जो यात्री कल केदारनाथ पहुंचे थे, उन्हें दर्शन करवाकर सकुशल नीचे भेजा जा रहा है. वहीं केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के चलते टेंट भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिस कारण धाम में रहने की समस्या बढ़ती जा रही है.

बता दें कि मौसम विभाग ने आज के लिए केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी. मौसम विभाग की भविष्वाणी सच साबित हो रही है और धाम में लगातार बर्फबारी जारी है. बर्फबारी के कारण आज केदारनाथ की यात्रा पूर्ण रूप से रोकी गई है. एक भी यात्री को केदारनाथ नहीं भेजा गया है. यात्रियों को रुद्रप्रयाग, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर, फाटा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि आदि स्थानों पर सुरक्षित रोका गया है. धाम में बर्फबारी के कारण अत्यधिक ठंड बढ़ गई है. पैदल मार्ग पर भी खतरा बढ़ गया है. जो यात्री कल केदारनाथ भेजे गये थे, उन्हें दर्शन करवाकर नीचे वापस लाया जा रहा है.

Scroll to Top