सुप्रीम कोर्ट के डर से बृजभूषण शरण सिंह पर FIR को तैयार हुई दिल्ली पुलिस

दिल्ली (मानवीय सोच)  सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला रेसलर्स द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत पर भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ वह एफआईआर दर्ज करेगी।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की खंडपीठ को भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस के नवीनतम रुख के बारे में सूचित किया। खंडपीठ महिला रेसलर्स द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *