यूपी (मानवीय सोच) मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए मतदान कर दिया है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव 2023 में भाजपा को विजयी बनाने व अपने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूत करने के लिए अपना मतदान किया.
नगर निकाय चुनाव – 2023 में भाजपा को विजयी बनाने व अपने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने वाले माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व वाली सरकार को मज़बूत करने के लिए अपना मतदान किया एवँ पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए I@BJP4India @narendramodi @BJP4UP pic.twitter.com/TuPwULlJAQ
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) May 4, 2023
अपर्णा यादव ने कहा कि ”बीजेपी ने पूरे देश में अपने प्रति विश्वास जगाया है. बीजेपी की कथनी-करनी में कोई फर्क नहीं है. जो हम कहते हैं बीजेपी ऐसी पार्टी है जो साल के 365 दिन जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहती है और उनके सुख दुख में शामिल होती है. कंधे से कंधा मिलाकर जनता के साथ खड़ी रहती है.” उन्होंने कहा कि ”निकाय चुनाव में वोट डालना बहुत जरूरी है. बीजेपी पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार में लगी थी. आज का दिन लोग उत्सव के रूप में मना रहे हैं.”
