उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) सिर्फ सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य ही नहीं है, बल्कि यहां होने वाला हर आयोजन भी स्वतः ही सबसे बड़ा हो जाता है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है और विश्वास दिला सकता हूं कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। 200 विश्विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस आयोजन के भागीदार बनेंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश को जानने, समझने और सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश की पूरी टीम इनके स्वागत के लिए तैयार है। 25 मई से प्रारंभ होने वाले इन गेम्स के शुभारंभ के लिए भारत सरकार को और सभी राज्यों को सादर आमंत्रित करता हूं कि वो इन आयोजन के भागीदार बनें और अपना मार्गदर्शन दें।
बदलते हुए भारत की धारणा को मजबूत कर रहा है खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
सीएम योगी ने भारत में खेलों के प्रति सोच में हुए परिवतर्न का जिक्र करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आप सबने पिछले 9 वर्ष के अंदर भारत को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखा होगा। भारत के बारे में दुनिया की धारणा को बदलते हुए भी देखा है।
