ईडी ने चार घंटे तक की संजय शेरपुरिया से पूछताछ ; रिमांड पर लेने की तैयारी

लखनऊ (मानवीय सोच) जालसाज संजय राय शेरपुरिया ने आयकर अधिकारियों का नाम लेकर नोएडा के एक उद्योगपति को भी ठगा था। वह उद्योगपति के खिलाफ चल रही आयकर जांच को खत्म कराने के लिए करोड़ों रुपये की डील कर चुका था। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि उद्योगपति ने शेरपुरिया को कितनी रकम दी थी और शेरपुरिया किन आयकर अधिकारियों के संपर्क में था।

आयकर विभाग ने बीते दिनों नोएडा के एक उद्योगपति के ठिकानों पर छापा मारा था। करीब सात दिन तक चले छापों के दौरान एक हजार करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के सुराग मिला था। आयकर विभाग के शिकंजे से बचने के लिए उद्योगपति ने एक मध्यस्थ के जरिए शेरपुरिया से संपर्क साधा था। शेरपुरिया ने खुद को आयकर विभाग के बड़े अधिकारियों का करीबी बताकर उसे जांच खत्म करने का भरोसा दिलाया।

इस पर उद्योगपति उसे बड़ी रकम देने को तैयार हो गया था। इसी बीच एसटीएफ ने नोएडा से शेरपुरिया के एजेंट कासिफ को गिरफ्तार किया तो उसका पूरा भांडा फूट गया। इसके बाद शेरपुरिया भी एसटीएफ के हाथ लग गया। दोनों से पूछताछ में नोएडा के उद्योगपति को ठगने की जानकारी मिली। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *