ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला कुश्ती खिलाड़ियों को वाराणसी से मिला समर्थन, बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

वाराणसी (मानवीय सोच) कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन हो रहा है। महिला पहलवानों के समर्थन में शनिवार को वाराणसी के आदर्श ग्राम नागेपुर में लोक समिति कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विरोध जताए हुए गांव के लोक समिति आश्रम में दर्जनों कार्यकर्ता एकजुट होकर सभा करते हुए  केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।

लोगों ने कहा कि देश की महिला पहलवान जो देश के लिए मेंडल जीत कर लाई हैं। वो आज राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरना दे रही हैं। कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ इतने सारे प्रमाणों के बाद भी केंद्र सरकार बचाव करने में लगी हुई है।                                

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं है। तो ग्रामीण स्तर पर खेल रही महिला खिलाड़ी आगे बढ़ने के विषय में सोच कर भी घबरा रही हैं। प्रधानमंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री को भी इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल प्रभाव से कुश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण की गिरफ्तारी करानी चाहिए।

Scroll to Top