राष्ट्रपति के भाषण के दौरान गुल हुई बिजली, 9 मिनट तक अंधरे में भाषण देती रहीं महामहिम

भुवनेश्वर (मानवीय सोच) ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के दौरान बिजली गुल होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति महाराजा श्री रामचंद्र भंजदेव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं, तभी बिजली चली गई। जिसके बाद राष्ट्रपति ने अंधेरे में ही अपना भाषण जारी रखा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन के दौरान 9 मिनट तक बिजली गुल होने की अब हर कोई निंदा कर रहा है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान शनिवार सुबह 11.56 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक नौ मिनट के लिए बिजली चली गई। बिजली नहीं होने के कारण पूरे सभागार में अंधेरा छा गया। हालांकि, इस अंधेरे के बीच राष्ट्रपति ने अपना उद्बोधन जारी रखा।

जानकारी के अनुसार बिजली गुल होने पर भी द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को संबोधित करना बंद नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लगता है आज के इस कार्यक्रम को देखकर बिजली को भी हमसे ईर्ष्या होने लगी है। हम अंधकार में बैठे हैं लेकिन हम अंधकार और प्रकाश दोनों को समान रूप से लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *