भाजपा के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे छह ये नेता निष्कासित, अब छह साल की रोक

कासगंज (मानवीय सोच) भाजपा से बगावत करके बागी होकर चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं को भाजपा ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने निष्कासन की सूची जारी कर दी है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बागियों के चुनाव का हिस्सा न बनें और न हीं उनके साथ चुनावी गतिविधि में हिस्सा लें।

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कासगंज नगरपालिका परिषद में पार्टी की टिकट न मिलने पर बागी हुईं पूर्व चेयरमैन डॉ. शशिलता चौहान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। डॉ. चौहान अब सपा और आम आदमी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं नगरपालिका परिषद सोरोंजी में तीन बागी प्रत्याशियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बागी प्रत्याशी अर्चना यादव एवं उनके पति सुधीर यादव वहीं आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे मुकेश के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *