मिर्जापुर में आप नेता संजय सिंह: बोले- ‘चुनाव जीते तो लागू करेंगे दिल्ली का फ्री मॉडल

मिर्जापुर  (मानवीय सोच)  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार की रात 10 बजकर 42 मिनट पर मिर्जापुर के हयात नगर पंहुचे। सभा परमिशन का समय खत्म होने के बावजूद भी नगर निकाय के जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि हमारे पूज्यनीय भगवान किसी संगठन और दल से बहुत बड़े हैं। कृपा करके उनकी तुलना किसी संगठन से न कीजिए। कभी आप लोग कहते है कि बजरंगबली दलित हैं फिर कहते हैं कि आदिवासी हैं। उनकी जाति बताने का काम करते हैं। कभी पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कहे थे सीता मैया टेस्ट ट्यूब बेबी थी।

कभी मुख्यमंत्री शिवराज कहते हैं मोदी  राम , अमित शाह हनुमान हैं। यह सब बंद कीजिए। भगवान की तुलना किसी व्यक्ति से करना भगवान का अपमान है। बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करना यह गलत है। यह बातें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहाकि खुद भारतीय जनता पार्टी ने गोवा में राम सेना के नाम के एक संगठन पर बैन लगाया है। भगवान राम का अपमान किया। शिवसेना को धोखा दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *