शिवमोगा : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शिवमोगा में हक्की पिक्की जनजाति समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिन्हें ऑपरेशन कावेरी के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से निकाला गया था। बता दें कि सूडान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए गए।
हक्की पिक्की जनजाति समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वह डबल इंजन नहीं, बल्कि ट्रिपल इंजन की ताकत का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया कि कैसे समुदाय के पूर्वज महाराणा प्रताप के साथ खड़े थे।
उन्होंने कहा कि कुछ राजनेताओं ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया। ऐसे में हमारी चिंता यह थी कि अगर वे यह उजागर करते हैं कि भारतीय कहां छिपे हैं तो उन्हें बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए सरकार ने सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुपचाप काम किया।
