ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 5 लाख 70 हजार का कटवाया चालान

वाराणसी  (मानवीय सोच)  डाफी टोल प्लाजा से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुजरने वाले ट्रक चालक रोहित कुमार यादव निवासी खरसहन दीदारगंज आजमगढ़ के रहने वाले को ट्रक मालिक ने पकड़कर रमना चौकी प्रभारी को सुपुर्द किया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के जुझारपट्टी के रहने वाले सराजूद्दीन 12 चक्का ट्रक मुंबई महाराष्ट्र में चलवाते है। जिसका नंबर यूपी 50 बीटी 4762 है।

इसी गाड़ी का फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फास्ट टैग बनाकर यूपी 83 टी 7914 के चालक ने फर्जी फासटैग के सहारे 570000 का टैक्स कटवा दिया। सभी चालान डाफी टोल प्लाजा से हुआ। जानकारी होने पर सराजुद्दीन रविवार की शाम अपने सहयोगियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचा। इस दौरान ट्रक चालक सोनभद्र की तरफ से लाल बालू लोड करके आया।

टोल प्लाजा पर पहुंचते ही खाते से पैसा कटते ही सराजुद्दीन टोल कर्मियों की मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया। और मौके पर उसकी जमकर धुनाई करने के बाद सभी ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कूट रचित धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। 

Scroll to Top