ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव बोले- भाजपा मचा रही है लूट ; जनगणना से स्थापित होगा रामराज्य

कानपुर  (मानवीय सोच) देश के प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाई और सफाई कर्मियों के पैर धोए हैं। ऐसे देश के प्रदेश में भाजपा वाले लूट मचाए हुए हैं। ऐसे लोगों की सफाई का काम समाजवादी पार्टी करेगी। प्रदेश सरकार में किसानों को भी ठगा जा रहा है। किसानों को उनके गेहूं की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

गेहूं प्राइवेट हाथों में देकर अमीरों की जेब भरी जा रही है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाना चाहती है। जातीय जनगणना होने पर ही सबका साथ और सबका विकास संभव होगा। तभी रामराज्य स्थापित होगा। यह बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रसूलाबाद की जनसभा में कही।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक जातीय गणना नहीं होगी, तब तक समाजवाद नहीं होगा। जब तक समाजवाद नहीं होगा, तब तक रामराज्य भी नहीं होगा। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाकर सबका विकास कराना चाहती है। उन्होंने कहा की वह अलीगढ़, मेरठ आदि सभी जगहों से होते हुए आए हैं।

Scroll to Top