ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मौलाना तौकीर रजा ने दिया भड़काऊ बयान, भाजपा-सपा को बताया हत्या का जिम्मेदार

बरेली (मानवीय सोच) इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बरेली के फरीदपुर में सोमवार देर रात एक जनसभा में कहा कि अगर अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेना है, आजम खां के ऊपर हुए जुल्मों का बदला लेना है तो मुसलमानों तुम्हें खुद को बदलना होगा। अगर अपने हालात दुरूस्त रखना चाहते हो तो तुम्हें अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। मुसलमानों जैसा बनना होगा। अगर तुम नहीं बदले इससे भी बुरा हश्र होगा।

फरीदपुर के आईएमसी के समर्थित प्रत्याशी इफ्तिखार के समर्थन में आयोजित जनसभा को आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां संबोधित कर रहे थे। कहा कि मुसलमान पर जब भी जुल्म और ज्यादती हुई है। उन्होंने कभी उसकी बिरादरी नहीं देखी। 

उन्होंने कहा कि अतीक-अशरफ की हत्या और आजम खां की जिल्लत के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा है, उससे कम जिम्मेदार समाजवादी पार्टी भी नहीं है। अखिलेश यादव का उतना ही हाथ है, जितना भाजपा का हाथ है। निकाय चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हें एक मौका मिला है। यह बताने के लिए कि तुम एकजुट हो जाओ।

Scroll to Top