ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गौरीगंज कोतवाली में सपा विधायक ने अपने समर्थकों सहित भाजपा प्रत्याशी के पति को पीटा

अमेठी  (मानवीय सोच)  यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान से एक दिन पहले अमेठी के गौरीगंज नगर पालिका में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।  सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज नगर पालिका की प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को गौरीगंज कोतवाली के अंदर अपने समर्थकों संग मिलकर पीट दिया। सपा विधायक मंगलवार शाम से ही कोतवाली में धरने पर बैठे थे।

सपा विधायक का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक अपने समर्थकों के साथ मिलकर सपा समर्थकों को पीट रहे थे पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसे लेकर वह धरने पर बैठे थे लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच दीपक सिंह गौरीगंज कोतवाली पहुंचे जहां पहले से मौजूद सपा विधायक व उनके समर्थकों ने उन्हें पीट दिया। दीपक सिंह को किसी तरह बचाकर कोतवाली के अंदर लाया गया।

स्थिति बिगड़ते देख कई और थानों की पुलिस वहां बुला ली गई है। कप्तान डॉ. इलामारन जी कई थानों की पुलिस के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। बाहर कुछ सपा कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा गया है। दोनों पक्ष मुकदमे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है।

Scroll to Top