बरेली में सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी ने लगाया धांधली का आरोप, हंगामा

बरेली  (मानवीय सोच)  नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बुधवार को हंगामे की पैदा स्थिति हो गई। सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ईवीएम में सिर्फ एक ही बटन दब रहा है। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ प्रेक्षक, डीएम और एसएसपी रवानगी स्थल बरेली कॉलेज पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया।  

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान है। बरेली नगर निगम में मेयर और पार्षद का चुनाव ईवीएम से होना है। बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले ईवीएम की जांच की गई। सपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में सिर्फ एक बटन दब रहा है। यह धांधली नहीं है तो क्या है। तोमर ने कहा कि वो प्रेसवार्ता में अपनी बात रखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *