तीन साल की लापता मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

बलिया (मानवीय सोच) कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार से घर से गायब तीन साल की मासूम कुछ दूरी पर झाड़ियों में अचेत हालत में मिली। पहले तो परिजन सांप काटने की आशंका में झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में इसे सीएचसी ले जाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी हुई है। पुलिस धाराओं को बढ़ाने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।

सोमवार को गांव निवासी की तीन साल की पुत्री अपने घर से गायब हो गई। घंटों खोजबीन के बाद मामले में पिता की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को बालिका घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में अचेत मिली। इसके बाद परिजन सांप काटने की आशंका को लेकर कुछ देर झाड़-फूंक कराते रहे। फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लाया। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की परतें खोल दी। बालिका के साथ हुई दरिंदगी की कहानी सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *