प्रधानमंत्री मोदी 18 मई को 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को दिल्ली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

यह कार्यक्रम 18-20 मई तक आयोजित किया जाएगा और 18 मई को पड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस को भी मनाया जाएगा।

रेड्डी ने कहा कि यह आजादी का अमृत महोत्सव के दूसरे चरण के तहत प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि मोदी 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *