बस्ती जिले के हर्रैया में सपा प्रत्याशी व भाजपा विधायक में हुई नोकझोंक

बस्ती  (मानवीय सोच)  नगर पंचायत हर्रैया में बृहस्पतिवार सुबह निकाय चुनाव के मतदान के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह में जमकर नोकझोंक हुई। विधायक और उनके ब्लॉक प्रमुख भाई केके सिंह की मौजूदगी पर सपा प्रत्याशी ने सवाल उठाया।

नगर पंचायत हर्रैया में मतदान के दौरान सुबह नौ बजे विधायक अजय सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह आमने-सामने हो गए। कुछ देर के लिए माहौल काफी गरम हो गया। कुछ ही देर में एसडीएम हर्रैया व प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेष सिंह मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को मौके से हटाया।

इससे पहले बुधवार रात में भी विक्रमजोत के ब्लॉक प्रमुख, विधायक के भाई केके सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह आमने-सामने हो गए। यहां भी उनके मौजूदगी पर सवाल खड़ा करते हुए बहस किया। एसडीएम हरैया गुलाबचंद्र का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। यदि कहीं पर शिकायत मिल रही है तो तत्काल प्रशासन एक्शन ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *