लखनऊ में रिटायर IAS अधिकारी के बेटे ने की खुदकुशी : पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

लखनऊ  (मानवीय सोच)  रिटायर आईएएस अधिकारी पीएन द्विवेदी के इंजीनियर बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को बाथरुम में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाथरुम में पहुंचे तो वहां पर वह खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रिटायर आईएएस अधिकारी प्रेम नारायण द्विवेदी विकासनगर सेक्टर तीन में रहते हैं। 2016 में आईएएस के पद से रिटायर हुए थे। उनका इकलौता बेटा पीयूष द्विवेदी (41) फ्रांस में परिवार के साथ रहता था। कोरोना काल से वह यहीं रह रहा था। जबकि उसकी पत्नी व बेटियां फ्रांस में रहती हैं। पीयूष की मां गिरजा देवी का निधन हो चुका है।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे प्रेम नारायण मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर पर पीयूष, उसकी दादी रमाकांती व चचेरा भाई हिमांशु था। अचानक से गोली चलने की आवाज आई। हिमांशु और रमाकांती पीयूष के कमरे में पहुंचे। कमरे में सटे बाथरुम में पीयूष का खून से सना शव पड़ा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *