NIA की मुंबई में 6 जगह छापेमारी ; ‘D-कंपनी’ की भूमिका की ओर इशारा

मुंबई: (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने ठाणे से जाली नोट जब्ती के मामले में मुंबई में छह स्थानों पर तलाशी ली और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की. एनआईए ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि जाली नोट बांटे जाने में प्रथम दृष्टया ‘डी कंपनी’ की भूमिका साबित हुई है.

ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने नवंबर 2021 में 2.98 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किये थे.

‘डी-कंपनी’ भगोड़े कुख्यात अपराधी और 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम से जुड़े गिरोह को कहा जाता है.

बयान में कहा गया कि जब्त की गयी सामग्री में धारदार हथियार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज आदि शामिल हैं. इसमें कहा गया कि ये सामग्री जाली नोटों से जुड़े गिरोह से डी-कंपनी के सीधे तार जुड़े होने की बात साबित करने वाले एनआईए के पहले के निष्कर्षों की पुष्टि करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *