अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विवि समेत पांच निजी विवि की स्थापना को हरी झंडी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव पर मुहर लगी। नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी।प्रदेश सरकार ने अयोध्या में महर्षि महेश योगी रामायण विवि समेत पांच निजी विवि की स्थापना को हरी झंडी दी है। 

शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके साथ ही महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विवि कानपुर नगर, शारदा विवि आगरा, फ्यूचर विवि बरेली व जीएस विवि हापुड़ की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने पर सहमति दी है। इन विवि की स्थापना से जहां संबंधित विषय में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा वहीं काफी लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

दलहन व तिलहन का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए चार वर्ष का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वर्ष किसानों को दलहन एवं तिलहन के बीजों की निशुल्क मिनी किट दी जाएंगी। इस वर्ष दोनों की 875596 किट बांटी जाएंगी। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इन दोनों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। दोनों के लिए 15-15 करोड़ का बजट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *