ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विवाह समारोह में नहीं जला सकेंगे पटाखे ; प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

जम्मू  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला प्रशासन ने सुरक्षा बलों के आतंकवादी हमले के भ्रम की स्थिति से बचने के लिए विवाह समारोहों में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया। राजौरी के उपायुक्त विकास कुंडल की ओर से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की एक रिपोर्ट के बाद पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया था कि शादी के मौसम और अन्य कार्यक्रमों, कार्यों के मद्देनजर लोगों द्वारा अंधाधुंध पटाखे फोड़ने के कारण विशेष रूप से रात के दौरान सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है, जो कई बार विशेष रूप से क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के दौरान किसी आतंकवादी हमले का जवाब देने में उनकी ओर से निष्क्रियता का कारण बन सकता है। 

एसएसपी ने तदनुसार पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और मीडिया के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर ढोल नगाड़ों के माध्यम से आम जनता को इससे जागरूक करने की सिफारिश की है कि सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर विवाह समारोहों तथा अन्य कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान पटाखों का उपयोग न करें। 

Scroll to Top