‘AAP धर्म और जातपात की राजनीति नहीं करती ; उपचुनाव में जीत पर बोले सीएम मान

चंडीगढ़  (मानवीय सोच)  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत को उनकी सरकार के पिछले लगभग 14 महीनों के कार्यों पर जनता की मुहर करार दिया। मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म, जातपात की राजनीति नहीं करती और उसके मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि होते हैं।

उन्होंने पार्टी वालंटियरों को बधाई दी और कहा कि जीत ने उनकी जिम्मेवारी और बढ़ा दी है। विपक्ष की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन्हें भी बधाई देना चाहेंगे, जिन्होंने उनको गालियां दीं, आपत्तिजनक, अनापशनाप बातें कीं और निजी हमले किये। उनका इशारा संभवत: एक मंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामले को उछालने पर था। उन्होंने कहा कि वह समय गया जब किसी पर इल्जाम लगा दो, वोट मिल जाते थे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *