लखनऊ में सुषमा खर्कवाल ने दर्ज की जीत ; 17 नगर निगमों में खुद को किया साबित

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है। लखनऊ समेत 9 नगर निगमों में मेयर पद पर बीजेपी ने परचम लहराया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है।

लखनऊ में मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल लगातार आगे चल रहीं थी। उन्होंने जीत दर्ज कर ली है। उनका मुकाबला कर रहीं सपा की वंदना मिश्रा दूसरे नंबर पर रही हैं। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने परिणाम की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा अयोध्या में भाजपा के गिरीशपति त्रिपाठी और झांसी में बिहारी लाल आर्य ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदियों के खिलाफ जीत दर्ज की है। 

दरअसल, लखनऊ नगर निगम में 110 वार्ड हैं। जिसमें से कई वार्डों का परिणाम आ चुका है। रामाबाई स्थल पर मतगणना चल रही है। मेयर पद का परिणाम आ चुका है। 

वहीं सहारनपुर, गाजियाबाद, मथुरा और बरेली में भी भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *