बाराबंकी (मानवीय सोच) सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश एसटीएफ ने किया है। कुर्सी थाना क्षेत्र में किराए के एक मकान में छापा मारकर एसटीएफ ने तीन शातिर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एसटीएफ में भारी मात्रा में फर्जी नियुक्ति पत्र, 47 लोगों की शैक्षिक प्रमाण पत्र, शासन में तैनात उच्चाधिकारियों की फर्जी मुहरें वी अन्य सामान बरामद किया है।
एसटीएफ के अनुसार उसे काफी दिनों से प्रदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की सचूनाएं प्राप्त हो रही थी। दो-तीन दिन पहले पता चला कि एक गिरोह सक्रिय है, जिसमें लखनऊ निवासी अभिषेक प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ बेरोजगार युवकों को बहला फुसलाकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का कार्य कर रहा हैं।
शुक्रवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि अभिषेक प्रताप सिंह अपने एक साथी अतहर हुसैन के साथ कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव के आखिर में एक घर को किराये पर लेकर ठगी का काम कर रहा है। जिनसे मिलने उसका साथी नीरज मिश्रा आने वाला है।
