ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री सऊद से की मुलाकात

बांग्लादेश (मानवीय सोच) राजधानी ढाका में हो रहे छठे हिंद महासागर सम्मेलन के लिए पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को यहां पहली बार अपने नेपाली समकक्ष नारायण प्रकाश सऊद से मुलाकात की और ऊर्जा, व्यापार, संपर्कता और पनबिजली में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों मंत्रियों की मुलाकात  हिंद महासागर सम्मेलन से इतर हुई.

जयशंकर ने ट्वीट किया, “नेपाल के विदेश मंत्री एन.पी. सऊद के साथ एक अच्छी पहली बैठक. उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. हमारी लगातार बढ़ती साझेदारी में आगे के कदमों पर चर्चा की. ऊर्जा, संपर्कता और हमारे स्थायी लोगों से लोगों के स्तर पर संबंधों के बारे में चर्चा की.” ढाका में नेपाली दूतावास ने कहा, “दोनों मंत्रियों ने नेपाल-भारत संबंधों की उत्कृष्ट स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, पारगमन, संपर्कता और पनबिजली के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.” सऊद ने 16 अप्रैल को नेपाल के विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था.

Scroll to Top