निकाय चुनाव में करारी हार पर मायावती ने 18 को बुलाई आपात बैठक

लखनऊ (मानवीय सोच)  बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के निकाय चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा करने के लिए लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में 18 मई को आपात बैठक बुलाई है।

इस बैठक में सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। मायावती इस बैठक में यूपी निकाय चुनाव में बसपा की करारी हार पर मंथन करेंगी।

प्रदेश के 17 नगर निगमों में बसपा एक पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। वहीं, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ एक ही विधायक जीत दर्ज कर सका था।

प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *