ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संस्कृत विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी में संरक्षित होगा 250 साल का इतिहास,

वाराणसी  (मानवीय सोच)  स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की हेरिटेज गैलरी काशी की कला और संस्कृति का साक्षात्कार कराएगी। मुख्य भवन में बनने वाली हेरिटेज गैलरी में विश्वविद्यालय के साथ ही बनारस की विभूतियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने 20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय में जल्द ही हेरिटेज गैलरी आकार लेगी। बनारस आने वाले पर्यटकों के साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह पर्यटन का नया केंद्र होगा। संस्कृत जगत की विभूतियों के साथ ही काशी के गणमान्य लोगों की जीवनयात्रा के दर्शन सुलभ होंगे। राष्ट्रीय स्तर के म्यूजियम के साथ ही पुरातात्विक संग्रहालय भी मुख्य भवन में ही स्थापित होगा।

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही हेरिटेज गैलरी का काम शुरू होगा। भवन के दाएं ओर के कमरों को पुरातात्विक संग्रहालय और बाएं ओर के कमरों को म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। संस्कृति विभाग ने हेरिटेज गैलरी एवं कल्चरल क्लब की स्थापना के लिए 20 लाख रुपये दिए हैं।

Scroll to Top