सपा के विधान परिषद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और रामकरण निर्मल को उम्मीदवार बनाया है। इस दोनों प्रत्याशियों ने सपा नेता व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि, इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहे।

समाजवादी पार्टी ने मऊ निवासी पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर को उम्मीदवार बनाकर पूर्वांचल की अति पिछड़े वर्ग में शामिल राजभर जाति के वोट बैंक को संभालने की कोशिश की है तो दूसरी तरफ कौशांबी निवासी रामकरण निर्मल अति पिछड़ी जाति से हैं। निर्मल के जरिए पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को खुद से जोड़े रखने की रणनीति बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *