लखनऊ में भीषण आग, आशियाना में कॉम्पलेक्स के दूसरी मंजिल पर दुकान में हादसा

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से आग का विकराल रूप देखने को मिला है। आशियाना थाना क्षेत्र में स्थित खजाना मार्केट के सामने बने केके कॉम्पलेक्स में भीषण आग लगी है। यहां दूसरी मंजिल पर बने कपड़े के शोरूम में भीषण आग लगी है।

आग का धुआं देखकर स्टोर के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही है। आग का विकराल रूप देख दमकल की और गाड़ियों को बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *