योगी सरकार का ऐलान, गोरखपुर-वाराणसी में सचिवालय की तर्ज पर बनेंगे प्रशासनिक दफ्तर

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सीएम योगी आदित्यनाथ  ने गुरुवार को गोरखपुर और वाराणसी में बनने वाले एकीकृत मंडलीय कार्यालयों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में सुगमता एवं आम जन की सुविधा के लिए दोनों ही मंडल मुख्यालयों पर सचिवालय की तर्ज पर एकीकृत कार्यालय बनाए जाएंगे। इसमें सभी प्रशासनिक दफ्तर एक ही भवन में होंगे।

सीएम ने कहा कि मंडल स्तरीय अधिकारियों का यह एकीकृत कार्यालय ऑडिटोरियम, विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, पार्किंग, पेपरलेस वर्किंग आदि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो। इसके बनने से जनता को काफी सुविधाएं होंगी। अपने काम के लिए उन्हें अलग-अलग दफ्तर नहीं आना-जाना पड़ेगा।

वहीं, कार्यालयों के बीच भी बेहतर समन्वय हो सकेगा। इन भवनों के निर्माण का खर्च संबंधित विकास प्राधिकरण उठाएंगे। वहीं, यहां दफ्तर शिफ्ट होने से खाली भवन व जमीन का इस्तेमाल प्राधिकरण करेंगे। शासन स्तर से भी आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *