दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात, अस्पताल सील

लखनऊ (मानवीय सोच) नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का गर्भपात करने वाले अमेठी कस्बे के प्रॉमिस हॉस्पिटल को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामला सामने आते ही रविवार को सील करा दिया। वहीं, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर दीपक पांडेय के मुताबिक आरोपी उमर कुरैशी उर्फ गुड्डा ने नाबालिग को धमकाकर उससे दुष्कर्म किया था। उसके गर्भवती होने की जानकारी पर आरोपी ने उसे बहाने से बुलाया। 19 मई को प्रॉमिस हॉस्पिटल में जांच कराई। इसमें चार महीने के गर्भ होने की बात सामने आई। आरोपी ने प्रॉमिस हॉस्पिटल ले जाकर गर्भपात करा दिया। किशोरी ने अपने पिता को आपबीती बताई तो उन्होंने रविवार को केस दर्ज कराया।

अस्पताल का लाइसेंस नहीं, पांच गर्भवती भर्ती मिलीं

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अखंड प्रताप सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय मिश्र गोसाईंगंज पुलिस के साथ प्रॉमिस हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पांच गर्भवती भर्ती मिलीं। अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था। यहां गायनेकोलॉजिस्ट भी नहीं थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *