पर्यटन व्यवसायियों को एक लाख रुपये का पर्यटन पुरस्कार दिया जाएगा

लखनऊ (मानवीय सोच) राज्य में विभिन्न पर्यटन व्यवसायों की असाधारण पहल और सेवा की गुणवत्ता को मान्यता प्रदान करने के लिए बेस्ट टूर ऑपरेटर, बेस्ट वेलनेस सेंटर, बेस्ट होटल, बेस्ट हेरिटेज होटल, बेस्ट ईको-टूरिज्म ऑपरेटर, बेस्ट ईको रिसॉर्ट, बेस्ट होम स्टे तथा बेस्ट एडवेंचर टूर ऑपरेटर आदि के लिए 01 लाख रूपये का राज्य पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि इस पुरस्कार से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में निवेश तथा उत्तरदायी पर्यटन को गति मिलेगी। नई पर्यटन नीति में की गई व्यवस्था के अनुसार यह पुरस्कार विश्व पर्यटन दिवस अथवा राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर वर्ष में एक बार प्रदान किया जायेगा। 

जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य पर्यटन पुरस्कार की अधिकतम संख्या 10 होगी एवं प्रत्येक पुरस्कार अधिकतम एक लाख रूपये का होगा। असाधारण पहल और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रूपये की धनराशि के साथ प्रमाण-पत्र, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *